फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन बाजार को जाने वाले सभी रास्तों की होगी बैरिकेडिंग

विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर नाहन में सड़क सुरक्षा क्लब के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के मुख्य बाजार में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए जल्द ही बैरिकेडिंग की जाएगी, यानी अब शहर के बाजार में वाहनों के प्रवेश को लेकर पुरानी व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए समय निर्धारित कर दिया है। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक किसी भी वाहन को बाजार में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि आपातकाल के दौरान वाहन को बाजार में ले जाया जा सकता है लेकिन बिना किसी कारण अब किसी भी वाहन को बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। इस व्यवस्था को आगामी बुधवार से लागू किए जाने के आसार हैं। दरअसल, शुक्रवार को पुलिस लाइन नाहन में डीएसपी मीनाक्षी शाह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा क्लब और नगर परिषद व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतरीन करने को लेकर गहन मंथन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और पदाधिकारियों ने बैठक में अपनी-अपनी राय रखी। लिहाजा, निर्णय लिया गया कि नाहन शहर के बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों की जल्द बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली गेट, गुन्नूघाट, कच्चा टैंक, महलात की घाटी और रानीताल से बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर काफी समय पहले एंगल लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी लेकिन पिछले कई साल पहले यह व्यवस्था बंद किए जाने से बाजार में वाहनों की आवाजाही हर समय रहती है। इसके चलते बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लिहाजा, निर्णय लिया गया कि 2004 की अधिसूचना के मुताबिक बाजार के रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसकी चाबी नप कर्मियों के साथ-साथ पुलिस के पास भी उपलब्ध होगी ताकि समय के अनुसार रास्ता खोला और बंद किया जा सके।
डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने बताया कि बैठक में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा हुई है। सभी ने अपने सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी अधिसूचना के अनुसार बाजार के रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। सुबह नौ से रात आठ बजे तक बाजार में किसी वाहन को एंट्री नहीं मिलेगी। आपातकाल के समय ही बाजार में वाहन की एंट्री की जा सकती है। बैरिकेडिंग शुरू करने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें