राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित सिरमौर क्रिकेट की वरिष्ठ टीम।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सिरमौर क्रिकेट संघ की ओर से वरिष्ठ टीम के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। अक्षय शर्मा को सिरमौर क्रिकेट टीम के कप्तान बनाया गया है।
सिरमौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सिरमौर क्रिकेट की वरिष्ठ टीम में अक्षय शर्मा, वैभव, प्रशांत तोमर, रोहित कोलिश, दानीश शेख, विवेक, अलोकित, दीक्षित, योगेश, सतीश, सुकेश, शिवम, आर्यन, शिवचरण, अभिषेक और राकेश का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नौ दिसंबर से दो जनवरी 2022 तक खेली जाएगी। सिरमौर क्रिकेट टीम के सभी मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेलें जाएंगे। बता दें कि धर्मशाला, नादौन, बिलासपुर और ऊना में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।