फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मलगांव स्कूल में बच्चों को एड्स के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
मलगांव स्कूल में एड्स दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता सामुहिक चित्र में। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
स्कूल में छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी देने एवं जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में टीजीटी अध्यापक आशीष शर्मा ने मुख्यवक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, उपचार की उपलब्धता तथा इससे संबंधित सामाजिक भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। शर्मा ने बताया कि एड्स के प्रति जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी सही जानकारी का प्रसार करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में पोस्टर एवं चार्ट निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपने पोस्टरों में एड्स से बचाव के संदेश, जागरूकता के प्रमुख बिंदु तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रभावशाली चित्रण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यवाहक मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने विश्व एड्स दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे l
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें