फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन दो दिव्यांगजनों को देगा व्हीलचेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगजन दिवस पर आस्था स्कूल में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आस्था स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब नाहन दो दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान करेगा ताकि उनकी गतिशीलता और दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ सके। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि पहले लाभार्थी देवांश हैं, जिनकी आयु लगभग 8 वर्ष है और वे 90 फीसदी दिव्यांगता से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इतनी कम उम्र में भी वे अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में रोटरी क्लब की ओर से दी जा रही व्हीलचेयर उनके जीवन में एक बड़ा सहारा बनेगी।

दूसरे लाभार्थी जावेद इक़बाल, जिनकी आयु लगभग 51 वर्ष है और 70 फीसदी दिव्यांगता से ग्रस्त हैं उन्हें भी व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी। यह वितरण कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल दिव्यांगजनों को सहयोग देना है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना भी है।
विज्ञापन


.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें