फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष बाद स्कूल पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्र

विज्ञापन
नाहन के कन्या स्कूल में पढ़ाई करती आठवीं कक्षा की छात्राएं। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। आठवीं से बारहवीं के छात्रों की नियमित कक्षाएं सोमवार से शुरू गई हैं। ऐसे में स्कूलों में फिर से रौनक लौट गई है। छात्रों में खुशी देखी गई। आठवीं कक्षा के छात्रों ने करीब डेढ़ वर्ष बाद स्कूलों में प्रवेश किया। सोमवार तक इनकी ऑनलाइन कक्षाएं ही चल रही थीं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन के कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आठवीं कक्षा की छात्राएं पहुंची। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करने हुए छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से छात्राओं को सामाजिक दूरी का पालन करने, हाथों को सैनिटाइज करने सहित अन्य निर्देश दिए गए।
प्रिंसिपल मीरा बंसल ने बताया कि सोमवार को आठवीं कक्षा की छात्राएं विद्यालय पहुंची। इस दौरान एसओपी का पालन करते हुए उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहरधार के प्रिंसिपल जितेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार को काफी संख्या में आठवीं कक्षा के बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक और अध्यापकों ने रविवार को सिटिंग प्लान तैयार कर ली थी। पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया गया। छात्रों को बड़े हाल में बैठाया गया। साथ ही उन्हें उचित दूरी के साथ बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें