फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पझौता कॉलेज में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी नई व्यवस्था के अनुसार बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छह माह की सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। वहीं द्वितीय और तृतीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी पूर्ववर्ती राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के अनुसार ही अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय पझौता में वर्तमान में मानविकी (बीए) और वाणिज्य (बीकॉम) के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बीए के विद्यार्थियों के लिए इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषय उपलब्ध हैं।
डॉ. शिवानी शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं चतुर्मुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय से संबंधित विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के सभी पात्र विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। इस संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी हेतु एवं कोई समस्या आने पर मोबाइल नंबर 94181-14204, 98575-97003 पर संपर्क किया जा सकता है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें