फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुका बांध के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहतू जोन में विस्थापितों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
विज्ञापन


रेणुका बांध जन संघर्ष समिति का गांव चलो अभियान जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत मोहतू जोन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों विस्थापितों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के संयोजक प्रताप सिंह तोमर और महासचिव संजय चौहान ने की।
बैठक के दौरान विस्थापितों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से गांव की 27 बीघा शामलात भूमि की पेमेंट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अतिरिक्त तनोशी गांव में बांध प्रबंधन द्वारा अब तक दर्जनों बीघा भूमि का अधिग्रहण न किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। किसानों ने शीघ्र भूमि अधिग्रहण करने और भूमि की राशि पर धारा 17/4 के तहत अब तक का ब्याज देने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में विस्थापितों की एक अन्य ज्वलंत समस्या पर भी चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि उनकी बहुमूल्य उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है, जबकि उनके रिहायशी मकान खतरे के निशान से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर रह गए हैं। बांध में पानी भराव के बाद इन मकानों के भी खतरे की जद में आने की आशंका जताई गई। इस पर निर्णय लिया कि गांव के सभी प्रभावित परिवारों को गृहविहीन और भूमिहीन की श्रेणी में रखकर उनके साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला, महासचिव संजय चौहान, गोविंद शर्मा, पूर्व प्रधान मेलाराम शर्मा, राजू, बुद्धराम शर्मा, कलीराम, टिकमाराम, संदीप कुमार, कपिल कुमार सहित विभिन्न गांवों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें