फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनेठी के विद्यार्थियों ने जानी केरल की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत.., कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केरल राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत से परिचित करवाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत आठवीं की छात्राओं प्राची ठाकुर और सविता शर्मा की ओर से केरल की भौगोलिक स्थिति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए की गई। छात्राओं को केरल की विशेषताओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद दसवीं और 11वीं की छात्राओं प्रियांशी, वंशिका शर्मा, रीतिका ठाकुर, कनिका, प्राची ठाकुर, शीतल, आरुषी और समृति ठाकुर ने केरल के लोक नृत्य की मनभावन प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी से भी केरल की संस्कृति को बखूबी प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार पासी, कार्यक्रम समन्वयक शबनम मुगल सहित स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें