फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप गिरि नदी में गिरी, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
सिरमौर जिला के राजगढ़ के तहत नेरीपुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप (जीप)। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। नेरीपुल-सनौरा-सोलन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का ठियोग अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, राजगढ़ पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे एक पिकअप (जीप) नंबर एचपी 63ए-1273 नेरीपुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरि नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक का शव नदी से बाहर निकाला।
मृतक की शिनाख्त प्रदीप कुमार (40) निवासी चंबल, डाकघर बलगार, जिला शिमला के तौर पर की गई है। जबकि, जीप चालक हंसराज पुत्र मस्तराम ग्राम और डाकघर बलगार, जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोग उपचार के लिए पीएचसी बलग ले गए जहां से उसे ठियोग अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पिकअप (जीप) में बजरी लदी हुई थी जो गिरिपुल से बलगार की तरफ जा रही थी। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें