फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की रास्ते में गिरने से मौत

Mon, 01 Feb 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत वार्ड-1 में नाया रोड़ के समीप रविवार रात को एक बुजुर्ग महिला की रास्ते में गिरने से मौत हो गई। महिला को उसके किराएदारों ने 108 के माध्यम से शिलाई अस्पताल पहुंचाया जहां उसने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला जानकी देवी (65) का रविवार रात को घर के समीप अचानक पांव फिसल गया, जिस कारण वह गिरकर घायल हो गई।

महिला के किराएदारों ने उसे गिरता देख 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे शिलाई अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की मौत हो गई। शिलाई खंड चिकित्सा अधिकारी केके शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के सिर में दो जगह पर गहरी चोटें आई थीं जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें