फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोहलियों के समीप टेंपो ट्रेवलर पलटा, 12 घायल

Mon, 01 Feb 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांवटा-कालाआंब एनएच मार्ग पर रविवार को देर रात हादसा हुआ। एक टेंपो ट्रेवलर पलटने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। वाहन पिंजौर से हरिद्वार के बाद वापस लौट रहा था। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार एचआर68 ए 0807 टेंपो ट्रेवलर वाहन पिंजौर से हरिद्वार को रवाना हुआ। रविवार रात को वापिस लौटते वक्त टेंपो एनएच मार्ग पर बोहलियों के समीप पलट गया। टेंपो में सवार अजय कपूर निवासी जिहादड़ी धर्मपुर सोलन के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है जिसमें कहा है कि रविवार को रात करीब सवा 11 बजे हादसा हुआ।

हादसे में अजय कपूर, नंदनी, चंद्रकला, नीलकमल, भूमिका, यूनिका, कामिनी शर्मा, प्रदीप शर्मा, हितेश, दिनेश, भावना व शगुन को चोट आई है। सभी घायलों के सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया ने पुष्टि की है। देर रात को सभी घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार के बाद, घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि टेंपो ट्रेवलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें