फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालासुंदरी मंदिर में 8500 श्रद्धालुओं ने झुकाया शीश

विज्ञापन
त्रिलोकपुर मेले में माता बालासुंदरी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के 12वें दिन बुधवार को 8500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुबह के समय मुख्य आरती और पूजा अर्चना मंदिर के पुश्तैनी भक्त परिवार ने की। इसके बाद स्थानीय व बाहरी राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन

मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के 12वें दिन माता बाला सुंदरी मंदिर में 8500 के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने 11 लाख 66 हजार 850 रुपये की नकदी और 7 ग्राम 400 मिली ग्राम सोना, 2380 रुपये चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें