फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 85 लाख रुपये

विज्ञापन
पौढ़ीवाला मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करते नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के पौड़ीवाला स्थित ऐतिहासिक स्वयंभू शिवालय परिसर का 85 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य का शिलान्यास मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। इस मौके पर उन्होंने आमवाला-खजूरना सड़क पर दो पुलों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर नाहन जनपद में शिवरात्रि की धूम है और शिवालयों में भोले बाबा के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही कतारबद्ध खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर पौड़ीवाला स्थित प्राचीन शिवालय परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए प्रदेश सरकार की ओर से टूरिज्म विभाग के अंतर्गत नई मंजिलें-नई राहें परियोजना के तहत यह धनराशि स्वीकृत की गई है। मंदिर कमेटी पौड़ीवाला, ग्राम पंचायत सैनवाला-आम वाला और ग्राम पंचायत नाहन के प्रतिनिधियों ने डॉ. बिंदल को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा भाजपा महामंत्री तपेंद्र शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान अमनदीप तोमर, सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक, नाहन ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा सैनी, उपप्रधान जय प्रकाश, बीडीसी सदस्य बीरवाला, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कविता चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वीके अग्रवाल, सहायक अभियंता, डीएस राणा और पंचायत प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें