मां बालासुंदरी के दरबार में 7,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
रविवार को एकादशी पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। शरद ऋतु भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रविवार को त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में 7,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर के कपाट सुबह 5:30 बजे खोल दिए गए थे। मुख्य आरती की रस्म के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शनों के लिए प्रवेश की अनुमति दी गई। मंदिर परिसर दिनभर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।
स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा पड़ोसी राज्य से आए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की ओर से इस अवसर पर भंडारे की व्यवस्था भी की गई। मंदिर न्यास प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि रविवार को एकादशी के अवसर पर 7,000 श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रविवारीय एकादशी पर त्रिलोकपुर स्थित मां बालासुंदरी के दरबार में शीश नवाते श्रद्धालु। संवाद