फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाला बस्ती में महिला से 440.21 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस टीम ने भाटांवाली की बंगाला बस्ती में छापामारी की। इस दौरान आरोपी महिला के झुग्गी से 440.21 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद महिला के खिलाफ आबकारी एवं मादक पदार्थ अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला मादक पदार्थ रखने और बेचने का काम करती है। इसके बाद टीम ने संदिग्ध नशा तस्कर महिला शकीला निवासी वार्ड एक बंगाला बस्ती भाटांवाली के पास झुग्गी में छापामारी की। गवाहों के सामने आरोपी महिला की झुग्गी की तलाशी की गई। तलाशी में झुग्गी के दरवाजे के साथ कमरे के फ्रीज के पास एक कपड़े का छोटा लिफाफा मिला।
जांच करने पर अंदर प्लास्टिक की छोटी-दो थैलियां मिलीं जिसमें काले रंग का पत्ती चुरानूमा नशीला पदार्थ गांजा पाया गया। कुल 190 प्लास्टिक के छोटे-छोटे पैकेट में भरा हुआ था। एक प्लास्टिक थैली के अंदर भी प्लास्टिक की छोटी-छोटी 94 थैलियां बरामद हुईं। सभी को तोलने पर कुल 440.21 ग्राम गांजा पाया गया। इसके बाद आरोपी शकीला को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच एएसआई मानदास की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।
----------
सुरेश तोमर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें