Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमण के 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें चार नवजात भी शामिल हैं।
नवजात शिशुओं की माताओं की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके चलते जच्चा×बच्चा दोनों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। इसके अलावा सिरमौर जिले के अन्य कोविड अस्पतालों में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज दाखिल नहीं है।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल कौशिश ने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें चार नवजात शिशु भी शामिल हैं।
जिला सिरमौर में वीरवार को 731 लोगों को कोरोना का टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान फ्रंटलाइन वर्करों और वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगी। इसके अलावा किशारों को को-वैक्सीन लगाई गई। जिले में अब तक 1905 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि वीरवार को 731 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।