फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर शादी में गए शिलाई के युवक की कार दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
32 years boy of silai sirmaur died in road accident in hamirpur district of himachal
विज्ञापन
शिलाई/रोनहाट (सिरमौर)। हमीरपुर दोस्त की शादी में गए शिलाई क्षेत्र की पंचायत बांदली के शरोग गांव के युवक की कार दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार अजय पुंडीर (32) की हमीरपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अजय पुंडीर पंजाब नेशनल बैंक की शिलाई शाखा में प्रबंधक का कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन

मृतक युवक उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में दोस्त की शादी में गया था। शादी समारोह के ख़त्म होने के बाद बीती शनिवार रात्रि वह एक अन्य साथी के साथ दोस्त के घर सोने जा रहा था। ककरोल नामक स्थान पर उनकी गाड़ी (एचपी 03बी 0506) सड़क किनारे वर्षा शालिका से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें अजय पुंडीर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिवंगत अजय पुंडीर की एक माह बाद शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। अजय पुंडीर का शिलाई में नवनिर्मित भवन की फ़िनिशिंग का काम चलाया हुआ था। उनके पिता अत्तर सिंह पुंडीर पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। बेहद ही मिलनसार स्वभाव के धनी अजय के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शादी की तैयारियां मातम बदल गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि अजय ने कांडो में मशरूम फार्म भी बनाया था, जिसका संचालन उनका छोटा भाई करता है। बांदली पंचायत की प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि हमीरपुर में सड़क दुर्घटना में शिलाई शरोग गांव के युवक की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें