फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धगेड़ा खंड में 250 लोगों को लगाई कोविशील्ड

विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज के समीप वैक्सीन केंद्र में कोविशील्ड लगवाती एक युवती। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत सोमवार को चार टीकाकरण केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्करों, बुजुर्गों और लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल कॉलेज नाहन, आयुष अस्पताल नाहन, शंभूवाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी में 250 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को चार टीकाकरण केंद्रों पर 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
--
आज पांच टीकाकरण केंद्रों पर लगेगी को-वैक्सीन
नाहन (सिरमौर)। धगेड़ा स्वास्थ्य खंड के तहत मंगलवार को पांच टीकाकरण केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी।
बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी, विक्रम बाग, पनार, मलगांव और कैंट स्कूल नाहन में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर को-वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेडिकल कॉलेज नाहन, आयुष अस्पताल नाहन और ददाहू में कोविशील्ड लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-----
कोविड अस्पताल में 9 मरीज दाखिल
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में 9 कोरोना संक्रमित मरीज उपाचाराधीन हैं। सोमवार को अस्पताल में एक नया मरीज भर्ती किया गया, जबकि एक मरीज को नाजुक हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्याम लाल कौशिक ने बताया कि कोविड अस्पताल में 9 मरीज दाखिल हैं। सभी मरीजों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

............
राजपुरा खंड में 519 किशोरों को लगी को-वैक्सीन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजपुरा के अंतर्गत पांच टीकाकरण केंद्रों पर 519 किशोरों को को-वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय देओल ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी, टोका नागल, राजकीय उच्च विद्यालय किशनपुरा, गलोबल अकादमी और बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब में 436 किशोरों को पहली और 83 किशोरों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें