फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 युवाओं ने सीखे जूट के उत्पाद बनाने के गुर

विज्ञापन
नाहन में यूको आरसेटी की ओर से आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थी व बैंक अधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर की ओर से जूट उत्पादन उद्यमी विषय पर एक कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस 13 दिवसीय कार्यशाला में क्षेत्र के 24 युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं को जूट बैग और जूट के विभिन्न उत्पाद बनाने सिखाए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमी बनने के गुणों से भी अवगत करवाया गया। पर्यवेक्षक मधु शर्मा व सहायक नियंत्रक डॉ. अंबिका साहू ने प्रशिक्षुओं का अवलोकन किया। यूको बैंक के उप-महाप्रबंधक एसएस नेगी ने समापन समारोह में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर यूको बैंक के प्रबंधक घनश्याम ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन भी किया। इस अवसर पर संकाय तान्या भाटिया, मनीषा चौहान, नीलम शर्मा, अनुराधा व सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें