सतौन(सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी की टीम ने सतौन की एकता कॉलोनी में एक रिहायशी मकान से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि सतौन की एकता कॉलोनी में एक रिहायशी मकान में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस ने इस पर रामकिशन के घर पर छापामारी की। इस दौरान प्लास्टिक की चार कैनियां बरामद की, जिसमें
अवैध कच्ची शराब रखी गई थी। प्रत्येक कैनी में पांच लीटर शराब पाई गई। लिहाजा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।