शिमला जाएंगे पांवटा के ग्राम केंद्र प्रभारी : चौधरी
विश्राम गृह में भाजपा मंडल की बैठक में चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा भाजपा मंडल की मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम चौधरी और जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शिमला में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। कार्यक्रम में सभी 29 ग्राम केंद्र प्रभारी शामिल होंगे।
लोनिवि के पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने की। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पांवटा सुखराम चौधरी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से अमित शाह के दौरे पर विशेष चर्चा की गई। देवेंद्र चौधरी ने कहा कि 16 अगस्त को शिमला के पीटरहाफ में कार्यक्रम है, जिसमें पांवटा से सभी 29 ग्राम केंद्र प्रभारी भाग लेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिमला संसदीय क्षेत्र के ग्राम केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी और जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने पांच अगस्त को भंगानी जनमंच कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। विधायक ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की खराब संपर्क सड़कों की हालत बरसात के बाद सुधारने का आश्वासन दिया है। पांवटा बस स्टैंड के टेंडर लग चुके हैं। शीघ्र कार्य शुरू करवाने के प्रयास होंगे। कार्यकर्ताओं को आगामी लोस चुनाव के लिए कमर कसनी होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक फतेह सिंह महरालू, पांवटा नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, बीजेपी मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा शिवानी वर्मा, पूनम गुप्ता, शिक्षा रानी, रामप्रकाश चौधरी, जागीरी राम चौधरी, रछपाल सिंह, चरनजीत सिंह, नसीम नाज, मोहन सहोता, राकेश महरालू, दिनेश चौधरी, सतनाम सिंह, बंगा सिंह, अशोक चौधरी, हितेंद्र कुमार, अमर प्रकाश गुप्ता, सुनील परमार, सुनील चौहान, राजेश चौधरी, कलम तोमर, संदीप तोमर, रामेश्वर चौधरी, राजेश कुमार, रंगी लाल, धीरज गुप्ता, अमर सिंह, शमशाद अली सहित रोहित चौधरी और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।