फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कुक के चयन पर अध्यापक व एसएमसी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
नए कुक के चयन पर शिक्षक, एसएमसी आमने-सामने
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड शिलाई की राजकीय प्राथमिक पाठशाला च्याना में कुक की नियुक्ति को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और अध्यापक के बीच तनातनी पैदा हो गई है। एसएमसी ने यह मामला उपनिदेशक एलीमेंट्री शिक्षा को भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक पाठशाला च्याना में दोपहर का भोजन बनाने वाले कुक के त्यागपत्र के बाद यह पद खाली हो गया था। इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति ने चार अगस्त को बैठक आयोजित कर नए आवेदन मांगे। कुक के पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन स्कूल प्रबंधन समिति जिस महिला को कुक के पद पर नियुक्ति देना चाहती है, उसको लेकर समिति और अध्यापक आमने-सामने आ गए हैं। यह मामला शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री को भेजा गया है। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी का कहना है कि यदि मुख्य अध्यापक अपनी मर्जी से नियुक्ति करते हैं तो समिति इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। समिति ने कुक का चयन बीपीएल परिवार की गरीब महिला का किया है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उमेश बहुगुणा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन की जाएगी। स्कूल प्रबंधन समिति की सहमति से ही नई कुक का चयन किया जाएगा। यदि वहां तैनात अध्यापक अपने मर्जी से कुक का चयन करता है तो उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें