फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में नियमित हुए 152 सीएंडवी और जेबीटी

विज्ञापन
152 c and b and jbt teacers appointed in primery education department of sirmaur district
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सिरमौर में 152 जेबीटी और सीएंडवी अध्यापक नियमित हुए हैं। विभाग ने इसके अलावा 128 टीजीटी अध्यापकों की सूची नियमितीकरण के लिए निदेशालय को भेजी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से जारी नियमितीकरण के आदेशों पर 30 सितंबर, 2021 तक अनुबंध पर दो वर्ष की निरंतर सेवाएं देने वाले इन अध्यापकों को नियमित किया गया है। प्रधानाचार्यों और बीपीईओ के सत्यापन पर गठित अनुवीक्षा (स्क्रीनिंग) समिति की अनुशंसा से सिरमौर जिले में 84 जेबीटी और 68 सीएंडवीं अध्यापकों को नये साल में नियमितीकरण का तोहफा मिला है।
इसके साथ ही टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल के 128 अध्यापकों की सूची भी नियमितीकरण के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गई, जिसकी रिपोर्ट जल्द मिलेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग सिरमौर में सीएंडवी के अंतर्गत 13 कला अध्यापक, 25 शारीरिक शिक्षा अध्यापक, सात शास्त्री अध्यापक, 21 भाषा अध्यापक, पंजाबी और उर्दू के एक-एक अध्यापक नियमित हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिरमौर जिला में 1041 प्राथमिक, 191 माध्यमिक, 86 उच्च और 158 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। अध्यापकों के नियमितीकरण पर जिला सिरमौर के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा का आभार जताया है। उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर का कार्यभार देख रहे उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर कर्मचंद ने शिक्षकों के नियमितीकरण की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 30 सितंबर, 2021 को दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वाले 84 जेबीटी और 68 सीएंडवी अध्यापकों को नियमित किया गया है। साथ ही 128 टीजीटी अध्यापकों की सूची निदेशालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें