फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बर्फबारी के बीच फंसे रहे 150 से अधिक पर्यटक

विज्ञापन
आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए हरिपुरधार बाजार जाते मां भंगायणी मंदिर के पास फंसे पर्यटक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। क्षेत्र की सभी सड़कें बंद होने से चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के करीब 150 से अधिक पर्यटक चार दिन तक फंसे हुए रहे। बिजली गुल होने व पेयजल की गंभीर समस्या के चलते पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 5 बजे तक हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग को यातायात के लिए खोलने के बाद हरियाणा व दिल्ली से आए करीब 100 से अधिक पर्यटक रोनहाट व शिलाई के रास्ते अपने राज्यों के लिए रवाना हुए। अभी हरिपुरधार मंदिर मार्ग के न खुलने से करीब 40 पर्यटक मंदिर व वहां पर स्थित होटलों में फंसे हैं।
.......
स्थानीय लोग कर रहे पर्यटकों की मदद
हरिपुरधार एवं मंदिर के पास जो सैलानी फंसे हैं, स्थानीय लोग उनकी खूब मदद कर रहे हैं। 4 दिन से बर्फबारी के बीच फंसे होने के कारण कई लोगों के पास तो पैसे भी खत्म हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र व चंडीगढ़ से आए पर्यटकों ने बताया कि हरिपुरधार के जिन होटलों में वह रुके हुए हैं, वह उनकी हर तरह से मदद कर रहे हैं। जिन पर्यटकों के पास पैसे खत्म हो गए हैं उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था मुफ्त में कर रहे हैं। पर्यटक स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी खुश हैं।
...........
चार दिन बाद भी प्रमुख सड़कें बंद
हरिपुरधार और नौहराधार क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें चौथे दिन भी बंद रही। जिला मुख्यालय नाहन को जाने वाली हरिपुरधार नाहन सड़क को खोलने का कार्य अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है।
हरिपुरधार-सोलन मार्ग को खोलने का कार्य तो शुरू कर दिया गया है, मगर इस मार्ग पर शाम 5 बजे तक यातायात बहाल नहीं हो पाया। हरिपुरधार-कुपवी सड़क को खोलने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।
..........
देर शाम तक खुलेगा सोलन-मीनस मार्ग
अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि सोलन-मीनस सड़क को खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पर्यटकों को रोनहाट के रास्ते भेजने के लिए सड़क को खोल दिया। देर शाम तक सोलन- मीनस मार्ग को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें