फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी से फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी से फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन

गेहूं समेत कई फसलों के लिए बारिश फायदेमंद
बारिश के बाद किसानों-बागवानों को जगी अच्छी पैदावार की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ राजपुर (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कई घंटों से जारी बारिश और बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। कई घंटों की बारिश से गेहूं समेत रबी की कई फसलों को संजीवनी मिली है। लंबे समय से किसान-बागवान बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। कई जगह गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी थी। साथ ही अन्य फसलों पर सूखे का खतरा मंडरा रहा था। जनपद सिरमौर में आज भी 70 फीसदी क्षेत्र ऐसा है, जहां पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। महज 25 प्रतिशत किसानों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में जिले का आधे से ज्यादा क्षेत्र इंद्रदेव के रहमोकरम पर हैं। सैनधार, धारटीधार और गिरिपार इलाके की दर्जनों पंचायतों में सिंचाई साधनों की कमी से किसानों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सिंचाई तो दूर पीने के पानी के लिए भी दिक्कतें पेश आती हैं। बीते साल भी जिला सिरमौर में सूखे से गेहूं की खेती प्रभावित हो गई थी। इस साल भी लंबे अरसे से बारिश न होने के चलते किसानों की चिंताएं बढ़ रही थीं। क्षेत्र के किसान लायकराम, रामलाल, दिनेश, राकेश कुमार, हुकमीराम और राजेश आदि ने बताया कि सिरमौर में अच्छी बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी थी। कई किसानों ने दो बार गेहूं की बिजाई की थी, लेकिन ऐन वक्त पर मौसम के मेहरबान होने से किसान को कई परेशानियों से निजात मिली है। किसानों को गेहूं की फसल की बिजाई किए अभी कुछ ही समय बीता है। इसके अलावा बारिश टमाटर, अदरक, मटर, गन्ना, प्याज, लहसुन, सरसों और सब्जियों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है। वहीं, पशुचारे की समस्या से भी किसानों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, कृषि अनुसंधान विभाग अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि खेतों में बीजी गेहूं, गन्ना, सब्जियों के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर आई है। बारिश से फसलों को कुछ समय तक सूखे से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें