फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांगरण चौक में टारिंग का काम शुरू

विज्ञापन
पांवटा के बांगरण चौक की दशा सुधारने के लिए लगाई गइ जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। बांगरण चौक पर एक महीने में उखड़ी सड़क की टारिंग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला ने तीन अगस्त के अंक में एक माह में ही उखड़ गई टारिंग, गुणवत्ता पर सवाल.. शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही शुक्रवार को लोनिवि हरकत में आया और उसने बांगरण चौक पर अपने कर्मी और जेबीसी भेज दी।
विज्ञापन

लोनिवि ने एक माह पूर्व बांगरण चौक और पुरुवाला चौक की टारिंग की थी, जो एक माह में उखड़ गई है। इसे लेकर लोगों में गहरा रोष है। एक माह में ही टारिंग उखड़ने से सड़क पर बजरी बिखरी पड़ी है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने विभाग पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि विभाग ने ठेकेदार के साथ मिलकर घटिया निर्माण सामग्री लगाई है। काम को भी ऐसे समय में करवाया, जब बरसात सिर पर होती है। लोगों की ओर से सड़क की गुणवत्ता पर उठाए गए इन सवालों को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इसके तुरंत बाद विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में सड़क को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी को मौके पर भेज दिया।
लेकिन, लोगों के मन में सवाल यह भी उठ खड़े हुए हैं कि बरसात के मौसम में दुरुस्त की जा रही सड़क क्या आने वाले समय में टिक पाएगी? उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि भारी वाहनों के कारण सड़क उखड़ी है, जिसे दुरुस्त करने के लिए मौके पर जेसीबी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें