फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: शहर के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

Fri, 21 Aug 2026 03:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने सूचना मिलते ही स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाय। इस दौरान कई स्कूलों की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को ले जाने के लिए कहा गया जबकि कई स्कूलों में बच्चों को बाहर निकालकर ग्राउंड में ले जाने के बाद परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु स्कूल परिसरों के भीतर नहीं मिली है। पहले भी शहर के स्कूलों और सरकारी संस्थाओं को इस तरह की ईमेल पर धमकियां मिल चुकी हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर बार सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है, जिससे कि बच्चों समेत अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके हालांकि बार-बार इस तरह की धमकियां मिलने से अभिभावकों की चिंताएं जरूर बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें