फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आदतन नशा तस्कर पर निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई, रोहड़ू में चरस के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 12:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 18 मई को डिटेक्शन सेल, उपमंडल रोहड़ू की पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र मख्खीनाला रोहड़ू में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए चिड़गांव की ओर से रोहड़ू की तरफ आ रही एक मारुति कार को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उक्त वाहन से कुल 509 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच पुलिस थाना रोहड़ू द्वारा जारी है तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं जिला शिमला पुलिस की ओर से पिट-एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का सख्ती एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आदतन नशा तस्कर अश्विन अहलूवालिया के विरुद्ध निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई अमल में लाई गई है। आदतन नशा तस्कर के खिलाफ प्रस्तावित निरोधात्मक कार्रवाई को प्रदेश सरकार की ओर से अनुमोदित किया गया तथा पिट-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत डिटेंशन आदेश पारित किए गए। इन आदेशों की अनुपालना में 16 मई को थाना न्यू शिमला की पुलिस टीम की ओर से आरोपी को डिटेन कर हिरासत में लिया गया तथा आगामी वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे एमसी जेल कंडा में तीन माह की अवधि के लिए रखा गया है। जिल शिमला पुलिस की ओर से अब तक कुल 40 आरोपियों को पिट-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें