फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली के नवबहार में घर में घुस दो सगी बहनों से मारपीट, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Nov 2024 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के संजौली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के संजौली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवतियों का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह नवबहार के समीप अपनी बहन के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि रात करीब 10:00 बजे दो युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। इस दौरान दरवाजे की कुंडी ढीली होने के कारण खुल गई। इसके बाद दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ अभद्र व्यवहार किया।

आरोप है कि दोनों युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनिल और अभिषेक नाम के दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें