फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Ambulance: रोगी वाहनों में ढोई जा रही सवारियां, सात के चालान; रिज पर आरटीओ ने नाका लगा की कार्रवाई

Wed, 25 Sep 2024 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला रिज और मालरोड से रोगी वाहन सवारियां और सामान्य मरीजों को ढोकर ले जा रहे हैं। आरटीओ शिमला ने 14 रोगी वाहनों की जांच की। इस दौरान 7 रोगी वाहनों में सामान्य मरीज, सवारियां और तीमारदार बैठे मिले। 
 
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर आरटीओ और अधिकारी रिज पर गुजरने वाले रोगी वाहन का निरिक्षण करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के रिज और मालरोड से रोगी वाहन सवारियां और सामान्य मरीजों को ढोकर ले जा रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार को आरटीओ शिमला की रिज पर की गई नाकाबंदी में हुआ है।

विज्ञापन


करीब 21,000 रुपये जुर्माना वसूला
आरटीओ शिमला ने 14 रोगी वाहनों की जांच की। इस दौरान 7 रोगी वाहनों में सामान्य मरीज, सवारियां और तीमारदार बैठे मिले। परिवहन विभाग ने इन वाहनों के चालान काटकर करीब 21,000 रुपये जुर्माना वसूला है। आरटीओ शिमला के मुताबिक उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि रिज और मालरोड पर चल रहे रोगी वाहनों में सवारियों को ढोया जा रहा है। खाली एंबुलेंस बंधित मार्ग पर चल रही हैं। इस वजह से यहां से चलने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

आरटीओ शिमला ने बुधवार सुबह 10:00 बजे रिज पर नाकाबंदी की और यहां से गुजरने वाले रोगी वाहनों की जांच की गई। परिवहन विभाग ने मौके पर ही इन रोगी वाहनों के चालान काटकर चेताया कि खाली रोगी वाहन मालरोड और रिज से होकर नहीं चलेंगे। दोबारा ऐसी लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें वाहन भी जब्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइव बेंच पर पांच टैक्सियों के काटे चालान
परिवहन विभाग ने बुधवार को जाख्रू के पास फाइव बेंच में खड़ी होने वाली टैक्सियों के दस्तावेज भी जांचे। इस दौरान इंश्योरेंस की अवधि खत्म होने और फिटनेस सर्टिफिकेट सहित अन्य खामियों के चलते पांच टैक्सियों के चालान काटे। टैक्सी चालकों को विभाग ने जागरूक किया कि सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर इंश्योरेंस सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करें।



रोगी वाहनों का रिज और मालरोड से सवारियां लेकर चलने की शिकायतें आईं थी। इसको देखते हुए विभाग ने नाकाबंदी की। इस दौरान सात रोगी वाहनों के सवारियां, सामान्य मरीज और तीमारदार ढोने पर चालान काटे हैं- अनिल शर्मा, आरटीओ शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें