फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एआई और नवाचार से शिक्षण को नई उड़ान, प्रदेश के 20 शिक्षक सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

टीचर एप से संबंधित उपलब्ध विवरण में प्रदेश के 20 शिक्षकों की उपलब्धियों को तीन श्रेणियों में रेखांकित किया गया है। इनमें 10 शिक्षक उड़ान पुरस्कार, पांच विकासोन्मुख सोच और पांच एआई टूल्स के उपयोग की श्रेणी में शामिल हैं। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर एप की शुरुआत की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिक्षक आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिये शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। टीचर एप से संबंधित उपलब्ध विवरण में प्रदेश के 20 शिक्षकों की उपलब्धियों को तीन श्रेणियों में रेखांकित किया गया है। इनमें 10 शिक्षक उड़ान पुरस्कार, पांच विकासोन्मुख सोच और पांच एआई टूल्स के उपयोग की श्रेणी में शामिल हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को पीटरहॉफ शिमला में इन शिक्षकों को सम्मानित किया। उड़ान पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में चंबा से प्रदीप कुमार, विक्की, अश्वनी कुमार और करनैल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हमीरपुर से परवीन कुमारी, सपना शर्मा और रेणुका कुमारी को इस श्रेणी में जगह मिली। इसके अलावा सिरमौर से बीरमा शर्मा, मंडी से संदीप कुमार और किन्नौर से इंद्रा कुमारी सूची में शामिल रहे। विकासोन्मुख सोच वाले शिक्षकों में चंबा के युधवीर टंडन, हमीरपुर के यज्ञनिश कुमार, शिमला की शीतल ठाकुर, सोलन की अंजना कुमारी धीमान और शिमला की मुक्ता को सम्मानित किया गया। यह श्रेणी शिक्षकों के सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को दर्शाती है। एआई टूल्स का उपयोग करने वाले शिक्षकों में हमीरपुर की मीनाक्षी शर्मा, बिलासपुर के दैजित सिंह और मंजू शर्मा, मंडी की जमना देवी तथा सोलन के नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें