इसके अलावा फार्मेसी संस्थानों की दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षाओं के लिए अंतिम डेटशीट तैयार कर संबंधित संस्थानों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिसंबर 2026 सत्र की टेंटेटिव डेटशीट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अगर किसी विद्यार्थी का इस जारी डेटशीट के आधार पर किसी प्रकार का पेपर क्लैश हो रहा हो या डेटशीट के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह इस संदर्भ में 21 नवंबर तक अपने-अपने संस्थान के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय को भेज सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड अंतिम डेटशीट जारी करेगा। उन्होंने सभी संस्थानों से इस संबंध में विद्यार्थियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।