अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के बाद 20 मई को प्रस्तावित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच का लुत्फ मुफ्त में उठाया जा सकेगा।
एचपीसीए ने दर्शकों के लिए यह मैच निशुल्क कर दिया है। इसके लिए लोगों को 19 और 20 मई को दोपहर 12 बजे तक एचपीसीए स्टेडियम से मुफ्त पास लेने होंगे।
एचपीसीए अध्यक्ष एवं सांसद इलेवन टीम के कप्तान अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि धर्मशाला में इस तरह का आयोजन हर साल करवाने की योजना है।
सांसदों की टीम में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजीव प्रताप रूडी, कुलदीप बिश्नोई दुष्यंत सिंह, राजीव शुक्ला, धनंजय सिंह, मधुगौड़ और सिद्धांत आदि शामिल रहेंगे।
मुंबई हीरोज की टीम का सिने अभिनेता सुनील शेट्टी नेतृत्व करेंगे। उनकी टीम में सोहेल खान, आफताब शिवदासानी, बॉबी दयोल, आदित्य रॉय और वरुण वंधोला जैसे बॉलीवुड स्टार शामिल रहेंगे।
एचपीसीए ने दर्शकों के लिए मैच निशुल्क दिखाने का निर्णय लिया है।
मैच के दौरान किसी को कोई असुविधा न हो, इसके लिए 19 मई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जबकि 20 को सुबह 10 से 12 बजे तक फ्री पास की सुविधा उपलब्ध रहेगी।