फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागीपुल में महिलाओं ने ली जल सरंक्षण की शपथ

विज्ञापन
बागीपुल में जल संरक्षण की शपथ लेतीं महिलाएं। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। बागीपुल में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार जल संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला मंडल शालुरी, स्वयं सहायता समूह कनिधार और स्वयं सहायता समूह स्वाहा की महिलाओं ने जल संरक्षण की शपथ ली। शपथ में सभी ने यह प्रण लिया कि जल शक्ति अभियान के कैच दी रेन अभियान को बढ़ावा देने के लिए वह पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम पंचायत डीम के स्वाहा वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी मुख्य रूप से मौजूद रहीं और जल संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में निरमंड ब्लॉक की आईसीआरपी लक्ष्मी देवी ने स्वयं सहायता को समूह के कार्य और लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवी राजेश कायथ और कमलेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर स्वयं सहायता स्वाहा प्रधान योमा ठाकुर, सचिव श्याम लता, स्वयं सहायता कानिधार प्रधान सुमित्रा देवी और सचिव अनुसोया सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें