फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में चरस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ के साथ लगते राजकीय उच्च विद्यालय मैदान में पुलिस ने एक नेपाली मूल की महिला को 33 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को एएसआई रिकांगपिओ शिवदेव जोक्टा, मुख्य आरक्षी सरजू राम, मुख्य आरक्षी रजनीश, आरक्षी राजमन, आरक्षी विक्रम और महिला आरक्षी संगीता की टीम गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने रिकांगपिओ के साथ ख्वांगी माध्यमिक स्कूल मैदान से एक नेपाली मूल की महिला से 33 ग्राम चरस बरामद की है।
महिला की पहचान अस्मिता (36) के तौर पर हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस गलत कार्यों में संलिप्त लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें