फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
नेरवा में आंधी से उखड़ी घर की छत। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा ( रोहडू़) नेरवा तहसील में शुक्रवार शाम आंधी चलने से भारी नुकसान हुआ है। रात 9:00 बजे एक घंटे तक चली आंधी ने खूब कोहराम मचाया। ग्राम पंचायत टिकरी, धनत, केदी, पौलिया, किरण, रुस्लाह, पुजारली, बीजमल, मानु भाविया, खूंद न्योल, चइंजन और शिल्ला आदि क्षेत्रों में सेब, नाशपाती, आड़ू, प्लम, बादाम और टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बागवानों सलमान, सलीम शेख, दिनेश, अतर सिंह, सूरत शर्मा, लायक राम, जोगी राम आदि ने बताया कि आंधी से बागीचों में सेब के कई पौधे टूट गए हैं। कई पौधे तो जड़ों से ही उखड़ गए हैं। तेज हवा के चलते टमाटर के पौधे जमीन पर बिछ गए हैं।
कई घरों की छतें उड़ने की भी सूचना है। ग्राम पंचायत चइंजन के प्रधान हेतराम कैंथला ने बताया कि दो भाइयों सूरत सिंह और बालक राम पुत्र रती राम के मकान की छत उड़कर आधा किलोमीटर दूर गिरी। उन्होंने बताया कि छत की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा दो अन्य भाइयों गुमान और जगदीश पुत्र दाणू, पंकज पुत्र केवल राम के घरों की छतें भी उड़ गई हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें