फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी ने जिले के कई ग्रामीणों रूटों पर निगम की बसों पर लगाई ब्रेक

विज्ञापन
किन्नौर जिले के छितकुल में पड़ी ताजा बर्फबारी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार देर रात से हिमपात का दौर जारी है। छितकुल और भावावैली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की है। निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे जिला किन्नौर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिला किन्नौर में फिर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जिले के कई ग्रामीणों रूटों पर निगम की बसों के पहिये थम गए हैं। ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि हिमपात का सिलसिला जारी रहा तो आगामी दिनों में लोगों की दुश्वारियां और बढ़ सकती हैं। बुधवार रात को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कल्पा, सांगला, छितकुल और आसरंग आदि में ही हिमपात हुआ। वीरवार दोपहर मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों रिकांगपिओ, पांगी आदि में हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों पोवारी, कड़छम, टापरी, चोलिंग और भावानगर सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। हिमपात होने से कई ग्रामीणों रूटों पर यातायात ठप हो गया है।
जिला प्रशासन ने भी खराब मौसम के चलते एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जिले में 3 से 5 फरवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी और निचले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने सभी जिलावासियों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि बर्फबारी के मद्देनजर ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाएं। अति आवश्यक होने पर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगंठनों, ट्रैकर्ज और नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 85808-19827, 94594-57587, 01786-223155, 51, 52, 53, 54 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें