कोटखाई में पेयजल की टूटी लाईन में जोड़ी गई रबड़ की पाईपें
घरों तक नहीं हो रही पर्याप्त जलापूर्ति, टूटी पाइपों को जल्द दुरुस्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। नगर परिषद कोटखाई के अधिकांश वार्डों में पाइपों के लीकेज से रास्तों पर पानी बह रहा है, जिससे लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, वहीं लोगों भी रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। नगर परिषद कोटखाई के सभी वार्डों में पेयजल पाइपें टूट चुकी हैं। यहां के लिए पेयजल की मुख्य लाइन पहले ही कई बार क्षतिग्रस्त होने के बाद जगह-जगह लीकेज है। अब वार्डाें के रास्तों और लोगों के घरों के बीच टूटी लोहे की लाइनों को प्लास्टिक की पाइपों से जोड़ा गया है। पाइपों के लीकेज से पानी की बर्बादी हो रही है। बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क में कई दिनों से पाइपों से पीने का पानी का लीकेज हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि टूटी लाइनों की बदल कर ठीक किया जाए।
इस तरह की कोटखाई बाजार में समस्या चल रही, तो उसको शीघ्र ठीक किया जाएगा। अभी तक उनके संज्ञान में इस प्रकार का मामला अभी तक नहीं आया है।
- कल्यान सिंह, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग कोटखाई उपमंडल