संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू ) । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चौपाल के प्रधानाचार्य विवेक नेगी ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को आईटीआई नेरवा में देश की नामी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स वर्धमान लिमिटेड बद्दी स्थित इकाई औरो टेक्सटाइल्स की ओर से आईटीआई और 10वीं और 12वीं पास लड़के-लड़कियों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार उम्मीदवार कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आईटीआई नेरवा में 10वीं और 12वी के सर्टिफिकेट की दो फोटो कापियों, आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर पहुंचे।