फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी से सीख लें जिले के मतदाता : डोगरा

विज्ञापन
रिकांगपिओ में नए मतदाता को सम्मानित करती एसडीएम स्वाति डोगरा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। निर्वाचन विभाग की ओर से मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। अध्यक्षता एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। एसडीएम स्वाति डोगरा ने मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ ऐसे पात्र नागरिक, जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के लोग सौभाग्यशाली हैं कि देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी यहां से संबंध रखते हैं। जिन्होंने हाल ही में लोकसभा के उपचुनाव में 104 वर्ष की आयु होने पर भी बिना किसी सहायता से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि हमें उनसे सीख लेनी चाहिए कि हम भी उन्हीं की तरह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेकर एक सशक्त सरकार चुनने में अपना योगदान दें।
उन्होंने बूथ स्तर पर तैनात अधिकारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल ही में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान 849 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 415 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण की है। उन्होंने कहा कि जिले में इस समय कुल 58919 मतदाता हैं, जिनमें से 29041 पुरूष और 29121 महिला मतदाता हैं और 757 सेवा अर्हता मतदाता हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान मौजूद लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए। नए मतदाताओं में अनुभव नेगी, तनीशा, महक लामा, तनुष्का, कशिश, भावना नेगी सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर नायब तहसीलदार निर्वाचन इंद्र सिंह राणा, निर्वाचन विभाग के अधीक्षक गंगा राम सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें