फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुच्छैर पंचायत का नाम बदलने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
बुच्छैर पंचायत का नाम बदलने पर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र। संवाद
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बुच्छैर का नाम बदलने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन


. एसडीएम आनी के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को भेजा शिकायत पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
बुच्छैर पंचायत का नाम बदलकर तराला किए जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर पंचायत के निर्वाचित तीन प्रतिनिधियों और तीन वार्ड के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को शिकायत पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि 21 जुलाई 2026 को ग्राम सभा में पंचायत का नाम बदलने संबंधी एजेंडा रखा गया था, लेकिन इस पर ग्रामीणों की सहमति नहीं बनी। इसके बावजूद पंचायत का नाम बुच्छैर से बदलकर तराला किए जाने संबंधी प्रस्ताव अग्रेषित किए जाने की जानकारी मिली है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम सभा में उपस्थित वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों से पहले हस्ताक्षर करवाए गए और इसके बाद पंचायत प्रधान और सचिव ने अपनी ओर से नाम परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव तैयार किया गया। उनका कहना है कि प्रस्ताव तैयार किए जाने के बाद उसे ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों को पढ़कर सुनाने अथवा दिखाने का अवसर भी नहीं दिया गया। शिकायत में ग्राम सभा में 71/131 मतों से प्रस्ताव पारित किए जाने के दावे पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संबंध में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है, बल्कि ग्राम सभा की वास्तविक निर्णय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था, पंचायत अभिलेखों की पारदर्शिता और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा करना है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू से मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने और जांच पूरी होने तक ग्राम पंचायत बुच्छैर के नाम परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि खंड विकास अधिकारी आनी को भी भेजी गई है। पंचायत प्रधान महेंद्र कायथ ने कहा कि ग्राम सभा के पूरे कोरम और बहुमत के साथ पंचायत से यह प्रस्ताव पारित कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। पंचायत पूरे नियम के साथ कार्य कर रही है। इस संबंध में गलत प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट का कहना है कि ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उक्त शिकायत लेकर आया है, जिसमें ग्रामीणों ने तराला के बजाय जाओं को पंचायत मुख्यालय नाम बनाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बीडीओ को छानबीन कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर वार्ड सदस्य कमलेश, वार्ड सदस्य देवी सिंह, लाल सिंह ठाकुर, महावीर, हेतराम, ठाकुर दास, रोशन लाल, भाग चंद, सुनील कुमार, गोपी भगत, सुरेश कुमार, बालकृष्ण, चमन, शिशु पाल, संतोष कुमार, रविंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, डोली राम, अनिल कुमार, जीवन सिंह, शेर सिंह, जगदीश कुमार, लाल चंद, वेद राम, लक्की, विक्की, योगेंद्र कुमार, मणि राम, जीनु राम, भीम सेन, पप्पू, पप्पू कुमार, धनी राम, तारा चंद, रविंद्र ठाकुर, रिंकू सूद और राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें