उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के मामले में रामपुर बुशहर में विश्व हिंदू परिषद ने हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की है। गुरुवार को रामपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं सहित अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस दौरान इस्लामिक जिहादी आतंकवाद का पुतला भी जलाया गया। विहिप ने रामपुर शहर में बढ़ रही मुस्लिम आबादी को लेकर रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान विनय शर्मा, प्रताप शर्मा, डंडी स्वामी और सुरेश मेहता ने लोगों को संबोधित किया और उयदपुर में हुई घटना पर चिंता जाहिर की।
इस मौके पर देव समाज रामपुर के बहादुर लाल, चार ठहरी देव समिति से यशपाल शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, क्षत्रिय सभा के कुशाल मेहता और सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।