फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी के मुंडदल को मिला पशु औषधालय

विज्ञापन
आनी के मुंडदल में पशु औषधालय का विधायक किशोरी लाल सागर विधिवत उद्घाटन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के मुंडदल पंचायत में पशु औषधालय खुल गया है। वीरवार को आनी के विधायक किशोरी लाल ने इसका उद्घाटन किया गया। पशु औषधालय खुलने से क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मेला मैदान मुंडदल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निरमंड क्षेत्र के दौरे के समय की गई घोषणाएं पूरी हो गई है। इसमें आनी के मुंडदल का पशु औषधालय भी शामिल है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पशु औषधालय की बधाई देते हुए कहा कि पशु औषधालय खुलने से यहां के लोगों को अपने पशुधन के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि वे जल्द यहां के लिए स्थायी स्टाफ की नियुक्ति करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक यहां स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक श्वाड़ से प्रतिनियुक्ति पर फार्मासिस्ट सेवाएं देंगे। इस अवसर पर विधायक ने मुंडदल मैदान के लिए दो लाख रुपये, सराय भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये, माहूनाग मंदिर के लिए दो लाख रुपये, मुंडदल सड़क को पक्का करने के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इससे पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने आनी विस क्षेत्र में किए गए विकास कार्य गिनाए। इस मौके पर जिला महासचिव जोगेंद्र शुक्ला, मंडल महामंत्री योगेश वर्मा, कृष्ण ठाकुर, वेद ठाकुर, रफतार ठाकुर और हेतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें