एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर रामपुर एचपीएस में मिनी मैराथन में भाग लेते विभिन्न विभा?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस द्वारा आयोजित मिनी मैराथन का खिताब वर्षा ने जीता है। इसके अतिरिक्त दूसरे स्थान पर दीपा नेगी और तीसरे स्थान पर
उर्मिला भारद्वाज रहीं।
पुरुष वर्ग की मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नरेश शर्मा ने हासिल किया है। इसमें दूसरा स्थान अखिल चंदेल और तीसरा स्थान पवन दीवान ने प्राप्त किया। मिनी मैराथन मुख्य कार्यालय बायल से दत्तनगर कॉलोनी तक आयोजित की गई।
इस दौरान क्रिकेट मुकाबले का आयोजन भी किया गया। यह मुकाबला येलो और ब्लू टीम के बीच खेला गया। इसमें येलो टीम ने ब्लू टीम को 16 रनों से शिकस्त देकर मैच अपने नाम किया। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।