फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे वित्त आयोग में यूजीसी पे स्केल लागू न करने पर भड़के शिक्षक

विज्ञापन
यूजीसी पे स्कूल लागू न होने के विरोध में रामपुर कॉलेज में रोष जताते शिक्षक। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पंजाब सरकार की ओर से छठे वित्त आयोग में यूजीसी पे स्केल लागू न करने पर प्रदेश के शिक्षक गुस्सा हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शुक्रवार को गोबिंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर की अध्यापक इकाई ने पंजाब सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर मोर्चा खोला। इकाई ने यूजीसी पे लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन किया और प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने छठे वित्त आयोग को लागू कर दिया है, इसके बाद हिमाचल में भी इसे लागू किया जाना है, क्योंकि हिमाचल, पंजाब के ही वित्त आयोग का अनुसरण करता है। पंजाब ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी का वेतनमान देने के बजाय राज्य सरकार का वेतनमान लागू किया है। इसका पंजाब के सभी शिक्षक विरोध कर रहे हैं, जिनके समर्थन में हिमाचल के कॉलेजों के शिक्षक भी उतर आए हैं। इकाई के अध्यक्ष कैप्टन संदीप ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भी यदि यूजीसी पे स्केल लागू नहीं होता है तो कॉलेज शिक्षकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके विरोध में शुक्रवार को हिमाचल के कॉलेजो के शिक्षकों ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। इस मौके पर महासचिव डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. राजन देवी, डॉ. टिक्कम वर्मा, डॉ. हीर चंद्र नेगी, डॉ. भरत भूषण, डॉ. आशा, डॉ. अनिता, डॉ. प्रताप, ईश्वर नेगी, रविंद्र नेगी, महेश्वर ठाकुर, डॉ. निखिल सारटा, अनिल नेगी और डॉ. गौरव सूद सहित इकाई के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें