फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी के खड़ेला में कार गिरी, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
ननखड़ी के खड़ेला में कार गिरी, - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की बगलती पंचायत के खड़ेला में वीरवार देर रात कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात दोनों युवक कार पर सवार होकर रामपुर से खड़ेला जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंधेरा होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों को शवों को गहरी खाई से निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मृतक की पहचान सतपाल (46) पुत्र मोतीलाल निवासी खड़ेला और नित्यानंद (37) पुत्र केवल राम, खड़ेला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ननखड़ी चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों को गहरी खाई से सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी सीएससी सेंटर पहुंचाया। यहां पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने ने कहा कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें