फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल बाजार में हर रोज लग रहा ट्रैफिक जाम, लोग बेहाल

विज्ञापन
चौपाल बुधवार को में सड़क पर लगा जाम एंबुलेस फंसी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। तहसील मुख्यालय चौपाल बाजार में लोगों को हर रोज ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह के समय लोग कई घंटे जाम में फंसे रहते हैं। चौपाल बाजार में सड़क संकरी होने से यह समस्या पेश आ रही है। ट्रैफिक जाम से लगने से जनता को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। सड़क को खुला करने के लिए प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व सड़क की निशानदेही की। मगर अतिक्रमण हटाने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चौपाल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण चौपाल बस स्टैंड से नेरवा की ओर पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी रहती है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने कहा कि चौपाल बाजार से सिविल अस्पताल के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग को वनवे करने के लिए प्रशासन और उपायुक्त शिमला को कई बार प्रस्ताव भेजे गए हैं।
जिलाधीश ने मात्र तहसील मैदान को नो पार्किंग जोन घोषित किया अन्य मांगों पर कोई गौर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या को देखते हुए सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक लंकडवीर मंदिर से वाया सिविल अस्पताल चौपाल बाजार को वनवे करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें