काजा (लाहौल स्पीति)। माउंटेन गोट एक्सपीडिशन के तहत 200 के करीब पर्यटकों ने तीन दिनों तक स्पीति के पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने ताबो, काजा, फलदर मैदान, रंगरिक, मूरंग, चिचिम ब्रिज, कीह, लांगचा जैसे पर्यटन स्थल देखे।
तीन दिवसीय भ्रमण के बाद दल स्पीति पहुंचा। यहां से एक्सपीडिशन को एडीसी राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रामपुर रवाना किया। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि माउंटेन गोट एक्सपीडिशन इस साल 80 से अधिक गाड़ियों के साथ स्पीति पहुंचा। स्पीति के पर्यटन को और मजबूत करने की दिशा में इस तरह की अभियान बहुत मददगार साबित हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में विंटर टूरिज्म स्पीति में निखर रहा है। प्रदेश सरकार टूरिज्म को विकसित करने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है। इस साल के बजट में काजा और चंद्रताल को टूरिज्म के हिसाब से और विकसित करने की योजना बनाई गई है।