फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से गिरा पेड़, स्कूल से लौट रहे तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई के कलबोग में अंधड़ से पेड़ गिरने के कारण तीन स्कूल के विद्यार्थी इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में तीन बच्चों को चोटें आई हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल के विद्यार्थी छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम चार बजे की है रावला क्यार के तीनों विद्यार्थी स्कूल से घर लौट रहे थे इसी बीच स्कूल से थोड़ी दूरी पर तेज अंधड़ चल पड़ा। इसी बीच एक कायल का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों विद्यार्थी घायल हो गए। इस दौरान पीछे आ रहे स्कूल स्कूल शिक्षक ने तीनों बच्चों को घायल अवस्था में देखा तो उन्हें वाहन से उपचार के लिए कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां विद्यार्थियों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को भी सूचना दी गई।
इसके बाद तीनों विद्यार्थियों के अभिभावक अस्पताल पहुंचे। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायल विद्यार्थियों में आरुषि (6) पुत्री टेक बहादुर निवासी गांव रावला क्यार, रंजना (6) वर्ष पुत्री हरि बहादुर गांव रावला क्यार निवासी हिमानी पुत्री लक्ष्मण निवासी थाना शामिल हैं। थाना प्रभारी कोटखाई मदनलाल ने बताया अंधड़ के कारण पेड़ गिरने से तीनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि किसी को गहरी चोटें नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें