फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्राणू में होगी अंडर-19 लड़कों की खेल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। जुब्बल जोन में होने वाली खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के आयोजन को लेकर वीरवार को बैठक में रूपरेखा तैयार की गई है। जुब्बल जोन की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल (छात्र) के प्रधानाचार्य पीतांबर पिरटा की अध्यक्ष में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लड़कों के वर्ग की खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंद्राणू में किया जाएगा।
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-19 स्पर्धाओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरथाटा में होगी। लड़कों और लड़कियों की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल में किया जाएगा। स्पर्धाओं के सफल आयोजन के लिए अंडर-14 के खेल प्रभारियों का चयन किया गया। प्रमोद देश्टा को लड़कों की अंडर-14 स्पर्धाओं का खेल प्रभारी नियुक्त किया गया। बबीता चौहान और दीवान पांटा को लड़कियों की अंडर-14 स्पर्धाओं का खेल प्रभारी बनाया गया। बैठक में जुब्बल खंड के अंडर-19 स्पर्धाओं के खेल प्रभारी अजय पांटा सहित विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें